देहरादून। राजधानी देहरादून में भद्रराज मंदिर की ओर ट्रैकिंग के लिए गए कुछ युवक-युवतियां रास्ता भटक गए। देर रात सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इसके बाद सभी को सकुशल उनके घर के लिए रवाना कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात सूचना मिली थी कि कुछ युवक-युवतियां भद्रराज मंदिर की ओर गए थे, लेकिन अंधेरा होने और रास्ता भटक जाने के कारण वे वापस नहीं लौट पा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी प्रयासों के बाद सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।
रेस्क्यू किए गए युवक-युवतियों की सूची
1. पंकज कुमार (23) पुत्र आसाराम, निवासी रतनपुर चौकी नयागांव थाना पटेल नगर, देहरादून।
2. उज्जवल पांडे (21) पुत्र दीपक पांडे, निवासी नंद की चौकी थाना प्रेम नगर, देहरादून।
3. सोमेश श्रीवास्तव (24) पुत्र मनोज श्रीवास्तव, निवासी बल्लूपुर थाना कैंट, देहरादून।
4. मनीष जोशी (24) पुत्र वीरेंद्र जोशी, निवासी वसंत विहार थाना वसंत विहार, देहरादून।
5. कमल मित्तल (23) पुत्री संजय मित्तल, निवासी ब्रह्मपुरी सहस्त्रधारा थाना रायपुर, देहरादून।
6. खुशी पंवार (20) पुत्री बलवंत सिंह, निवासी करी गांव थाना प्रेम नगर, देहरादून।
7. रिया मेहरा (22) पुत्री राजेंद्र सिंह, निवासी गोकुल कुंज स्मिथ नगर थाना प्रेम नगर, देहरादून।
8. संध्या बिष्ट (22) पुत्री बालम सिंह बिष्ट, निवासी पूजा विहार, निकट आईएसबीटी, देहरादून।
पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों या जंगलों में ट्रैकिंग पर जाते समय उचित तैयारी, मार्गदर्शन और सुरक्षा उपायों का विशेष ध्यान रखें, ताकि किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।