देहरादून
भारी बारिश के चलते इस बार सड़को में जलभराव के चलते सड़कों में कई जगह गड्ढे भी हुए हैं। जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून खत्म होने के बाद गड्ढा मुक्त सड़क के लिए विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये थे, वही अब मानसून ने प्रदेश से विदाई ले ली है और सड़को के पुनर्निर्माण के लिए शासन प्रशासन कार्य कर रहा है जिसको लेकर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि प्रदेश में अतिवृष्टि के कारण प्रदेश को काफी नुकसान झेलना पड़ा है, सड़को व सभी सरकारी संपतियों पर इसका प्रभाव पड़ा है, जिसे पुनः दुरुस्त करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है और आकलन कर केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। शीघ्र ही निर्माणकार्य पूरे होंगे और मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियो को निर्देश भी दे दिये गये है।