प्रदेश के अलग अलग जिलों में uksssc पेपर मामले को लेकर युवाओं का प्रदर्शन जारी है।

देहरादून

 

 

पूरे प्रदेश के अलग अलग जिलों में uksssc पेपर मामले को लेकर युवाओं का प्रदर्शन जारी है। वही इस विषय पर चिंता जताते हुए भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा की युवाओं के प्रदर्शन को गलत दिशा में ले जाने के लिए कुछ विपक्षी राजनितिक संगठन फायदा उठा रहे है जिससे प्रदर्शन राजनीति की भेट चढ़ गया है। उन्होंने UKD, स्वाभिमान मोर्चा और कांग्रेस पर निशाना साधा है साथ ही उन्होने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत के एक छात्रसंघ कार्यक्रम के दौरान पेपर चोर जैसे नारे लगाने को लेकर कहा की कांग्रेस पूरी तरह से युवाओं के प्रदर्शन में पैर पसार चुकी है, और कही न कही लाभ उठाने का कार्य भी कर रही है। उन्होने कहा की तथ्यों के आधार पर पता चला है की कुछ दिनों में म प्रदर्शन की स्तिथि और भी खराब हो सकती है जिसके लिए छात्रों को विभिन्न संगठनों से सतर्क रहने की आवश्यकता है।