नवरात्र के मौके पर बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

देहरादून

 

नवरात्र के मौके पर बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री संगठन अरुण वी एल संतोष के उत्तराखंड दौरे के दौरान प्रदेश परिषद की बैठक होगी, जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री शामिल होंगे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ बनाने और व्यापक कार्ययोजना तैयार करने पर मंथन होगा। भट्ट ने कहा कि ग्राम प्रधानों, बीटीसी मेंबरों और जिला पंचायत सदस्यों को भी बूथ केंद्रित कार्ययोजना से जोड़ा जाएगा। साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि बीजेपी का मजबूत संगठन 2027 में फिर से प्रदेश में सरकार बनाएगा।