नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स के तहत, देश में चार-स्तरीय GST कर प्रणाली को सरल बनाकर 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो-स्तरीय टैक्स संरचना में बदला जाएगा।

देहरादून

 

नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स के तहत, देश में चार-स्तरीय GST कर प्रणाली को सरल बनाकर 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो-स्तरीय टैक्स संरचना में बदला जाएगा, जिसमें कुछ विशेष वस्तुओं पर 40 प्रतिशत GST लगाया जाएगा। वही आज प्रदेश के भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान उपस्तिथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रत्युष कान्त ने GST को ऐतिहासिक बताया हैं। वही उन्होंने कहा की कांग्रेस के समय में 30 से 32 प्रतिशत टैक्स देना पड़ता था जिसको लेकर सबकी हालत खराब थी। लेकिन मोदी सरकार ही है जिसने जनता हित में हर सम्भव प्रयास किया है, क्योकि हर व्यक्ति अपनी जरूरत की चीज़ो में फायदा चाहता है तो निश्चित ही सरकार के इस कार्य से जनता को इसका लाभ पहुंचेगा और लोगो के पास पैसा आएगा वह पैसा निश्चित ही आर्थिक और रोजगार के रास्ते खोलेगा। जिसका लाभ देश की जनता, हर राज्य के साथ पूरे देश को मिलेगा।