बीती 15 सितंबर की रात राजधानी देहरादून में आई तबाही से भारी नुकसान हुआ सड़के टूटी, कुछ जगहों पर सड़क का पूरा हिस्सा ही बह गया।

देहरादून

 

 

बीती 15 सितंबर की रात राजधानी देहरादून में आई तबाही से भारी नुकसान हुआ सड़के टूटी, कुछ जगहों पर सड़क का पूरा हिस्सा ही बह गया, साथ ही विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हुए, जिसके चलते लोगों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब संबंधित विभागों को जल्द से जल्द इन्हें ठीक करने को कहा गया है। जिसको लेकर जिलाधिकारी देहरादून ने कहा कि कंट्रोल रूम के माध्यम से थोड़े थोड़े समय पर मरम्मत कार्य और कनेक्टिविटी की अपडेट ली जा रही है, जिसके पीछे का उद्देश्य लोगों को जल्द से जल्द सड़क और बिजली कनेक्टिविटी देना सुनिश्चित कराना है।