प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड में बधाइयों का सिलसिला जारी है।

देहरादून

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड में बधाइयों का सिलसिला जारी है। वहीं राज्यपाल ने इस दिन को सौभाग्य का दिन बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की सोच भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रही है। उन्होंने स्वदेशी पर जोर देते हुए कहा कि जब हर उत्तराखंडी अपने उत्पाद को ब्रांडिंग और पैकिंग के साथ स्वदेशी का मंत्र देगा, तब एक क्रांति का आगाज होगा। राज्यपाल ने नारी शक्ति, युवा शक्ति और किसानों के लिए प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता की सराहना की।