देहरादून
पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देहरादून में स्वच्छता सेवा 2025 अभियान की शुरुआत हुई, गांधी पार्क में सीएम धामी ने अभियान की शुरुआत की। वहीं मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आई आपदा को लेकर कहा कि 5 अगस्त से शुरु हुई प्रदेश के विभिन्न जनपदो और क्षेत्रो में आपदा के कारण इस समय पूरा प्रदेश आपदा से जूझ रहा है, जिससे भारी जनहानि के साथ सरकारी समपत्तियों, निजी-संपत्तियों, सड़कों, बिजली, पानी सभी पर इसका बुरा प्रभाव पड़ा है। सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है कि जल्द से जल्द जनजीवन को सामान्य रूप से शुरु किया जाए। मुख्यमंत्री ने अपील भी करी है की सेवा पखवाड़े के अनुरूप आपदा पीड़ितों के लिए सभी को आगे आकर मदद करनी चाहिए, हर सम्भव प्रयास करना चाहिए और सेवा पखवाड़े को आगे बढ़ाना चाहिए।