मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई है।

देहरादून

 

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अगले 24 से 48 घंटों तक भी कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर समेत देहरादून जिले में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं 17 और 18 सितंबर को येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें अतिवृष्टि की आशंका जताई गई है। तोमर ने कहा कि धीरे-धीरे बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है, लेकिन 19 सितंबर को कुमाऊं के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने और सुरक्षित स्थानों पर बने रहने की अपील की है।