भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर मनवीर चौहान पर भरोसा जताते हुए उन्हें तीसरी बार मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

देहरादून

 

 

भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर मनवीर चौहान पर भरोसा जताते हुए उन्हें तीसरी बार मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर चौहान ने कहा कि वे पार्टी के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के आभारी हैं। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया। चौहान ने कहा कि उनका संकल्प है कि पार्टी के विचार और सरकार की उपलब्धियों को मीडिया के माध्यम से हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाए और पूरी निष्ठा से संगठन को मजबूत करने का काम किया जाए।