वन पंचायत जिलाध्यक्ष कैलाश खंडूरी के वन पंचायतों की समस्याओं के समाधान के लिए हाल ही में कई महत्वपूर्ण बैठके आयोजित करी गई

चमोली/देहरादून : वन पंचायतों की समस्याओं के समाधान के लिए हाल ही में कई महत्वपूर्ण बैठके आयोजित करी  गई..बता दे कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी जी के साथ वन पंचायत जिलाध्यक्ष कैलाश खंडूरी के नेतृत्व में वन पंचायतों की मूलभूत समस्याओं पर वार्ता की गई..

इसी तरह दिनांक 09/03/2025 को माननीय वन मंत्री सुबोध उनियाल जी के साथ वन पंचायतों की समस्याओं पर सकारात्मक वार्ता की गई। प्रमुख वन संरक्षक श्रीमान धनंजय मोहन जी के साथ भी वन पंचायतों की समस्याओं पर चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। वन पंचायत सरपंच संगठन जनपद चमोली के जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्र खंडूरी और अन्य सदस्यों ने इन बैठकों में भाग लिया और वन पंचायतों की समस्याओं को उठाया।

 

वन पंचायत सरपंच संगठन जनपद चमोली,जिलाध्यक्ष वन पंचायत सरपंच संगठन जनपद चमोली कैलाश चंद्र खंडूरी,महिपाल सिंह रावत,बबली देवी रावत – प्रदेश सलाहकार वन पंचायत कर्णप्रयाग,वीर सिंह कण्डारी,मातवर सिंह रावत,राजेन्द्र सिंह रावत,विक्रम सिंह पंवार ये तमाम लोग मौजूद रहे