उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को एक बार फिर से सेवा विस्तार मिल गया है। इसके आदेश भी जारी हो गए हैं। राधा रतूड़ी को 6 माह का सेवा विस्तार मिला है वे मार्च 2025 तक इस पद पर बनी रहेंगी। 1988 बैच की आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी अपनी सेवानिवृत्ति से दो माह पूर्व 31 जनवरी 2024 को मुख्य सचिव बनीं थीं। दो महीने का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें प्रदेश सरकार ने छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया था।

उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को एक साल के अंदर 6-6 महीने का दूसरा सेवा विस्तार दिया गया है. मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का पहला सेवा विस्तार 30 सितंबर को खत्म हो रहा है, लेकिन उससे पहले ही उत्तराखंड शासन ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को 6 महीने का और सेवा विस्तार दे दिया…राज्य सरकार की तरफ से 8 सितंबर को केंद्र को मुख्य सचिव रतूड़ी को 6 माह का सेवा विस्तार देने के लिए आग्रह पत्र भेजा गया था, बता दें कि राधा रतूड़ी उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव हैं, नौकरशाही के मुखिया के रूप में राज्य में रतूड़ी के बाद अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन एकमात्र दावेदार थे, 92 बैच के इस आनंद वर्धन का रिटायरमेंट जून 2027 में होना है