शीशमबाडा प्लांट में कूड़ा निस्तारण की क्षमता बढ़ाने की तैयारी कर रहा नगर निगम

देहरादून:

राजधानी देहरादून में नगर निगम अगले महीने से शीशमबाडा कूड़ा प्लांट में कूड़ा निस्तारण की गति को दोगुनी करने की तैयारी कर रहा है, वही प्लांट की क्षमता बढ़ाने का काम भी लगभग पूरा हो गया है नगर निगम ने इसका लेआउट भी तैयार कर लिया है, दरअसल वर्तमान में प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 250 टन की है जिसके चलते मशीनों को दो शिफ्ट में चलाना पड़ रहा है ऐसे में यदि मशीनों में खराबी आ जाती है तो कूड़ा निस्तारण में समस्या आ जाती है, देहरादून में रोजाना करीब 450 टन कूड़ा एकत्रित होता है , इसके अलावा शीशमबाडा में करीब 4.5 लाख मीट्रिक टन पुराना कूड़ा जमा है इस कूड़े का भी निस्तारण होना है, कूड़े से बनने वाले लीचेट के ट्रीटमेंट के लिए 30 केएलडी का लिचेट ट्रीटमेंट प्लांट भी लगा है जिसकी क्षमता बढ़ाने की बात लगातार चल रही है वही अब प्लांट की क्षमता दोगुनी होने से रोजाना 500 टन नए और पुराने कूड़े का निस्तारण हो पाएगा