यमुनोत्री में बादल फटने के बाद मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी से की बात, राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

देहरादून:  यमुनोत्री धाम में देर रात हुई भारी बारिश और बादल फटने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जिलाधिकारी से फोन पर बात की है और राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं..

उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल कहा कि अतिवृष्टि के कारण यमुनोत्री धाम में जो घटना हुई है उसमें राहत की बात यह रही कि यमुनोत्री में किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है हालांकि पुल टूट गया है और रास्ता भी अवरुद्ध हुआ है उम्मीद है कि जल्द राहत बचाव कार्य पूरा हो जाएगा और स्थिति सामान्य हो जाएगी..