देहरादून:
सरकार भले ही स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर अपनी पीठ थपथपा रही हो लेकिन भाजपा के विधायक ही इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
धर्मपुर से भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा है कि वह स्मार्ट सिटी के काम से नाखुश है और कई बार अपनी बात को प्रमुखता से रख चुके हैं। ड्रेनेज सिस्टम पर उठाए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूरे देहरादून के लिए 2000 करोड़ का ड्रेनेज सिस्टम प्लान लाया जा रहा है। इससे यह तो साफ हो गया है कि स्मार्ट सिटी के तहत जो काम हुए वह बिना प्लानिंग के किए गए और एक बार फिर देहरादून की सड़कें खुदेंगी।