शराब का ठेका खोले जाने को लेकर प्रदर्शन, विरोध मे सड़क पर उतरे ग्रामीण

डोईवाला

 

जहां नशे की चपेट में कई परिवार नष्ट होते जा रहे हैं और सरकार भी नशे के खिलाफ लगातार लोगों को जागरुक कर रही है, तो वही कुआं वाला के स्थानीय लोगों ने कुआं वाला में शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया , स्थानीय लोगों का कहना है कि कुआं वाला में जहां शराब का ठेका खोला गया है वहीं सीएमएस नर्सिंग कॉलेज प्राथमिक विद्यालय व सुप्रसिद्ध लक्ष्मण सिद्ध पीठ जैसे धार्मिक स्थल मौजूद हैं ऐसे में वहां शराब के ठेके खुल जाने से स्थानीय लोगों में काफी रोष देखा जा रहा है, और स्थानीय लोगो की मांग है की ठेके कों यहाँ हटाया जाये अन्यथा उग्र आंदोलन किया जायेगा।

 

देहरादून से रीतन कुमार की रिपोर्ट