मंगलौर उपचुनाव में  रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने भी ठोका दावा

रूड़की:

मंगलौर उपचुनाव के चलते रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले एनडीए ने भी एक प्रेस वार्ता कर चुनाव लड़ने के संकेत दिए है रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले एनडीए के प्रदेश अध्यक्ष सेठ पाल सिंह ने कहा है कि मंगलौर विधानसभा से कांग्रेस बसपा या भाजपा के  विधायक बनने के बाद केवल जनता का हनन करने का काम करते है जबकि जो विकास कार्य मंगलौर विधानसभा क्षेत्र होने चाहियें थे अब तक वह नही हो पाए उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले एक या दो दिनों में उनकी पार्टी उपचुनाव के चलते पार्टी के किसी भी सक्षम कार्यकर्ता के नाम की घोषणा कर सकते है वही पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने भी कहा कि आज तक मंगलौर विधानसभा में दो ही पार्टियों के विधायक बनते आये है और दोनों ने ही विकास नही कराया